बेतिया निबंधन कार्यालय में बिचोलिया को डी एम ने पकड़कर भेजा थाना।
बेतिया, बिहार।
जिले में पेपरलेस निबंधन को लेकर जिला प्रशासन पैनी नजर रख रही है। निबंधन कार्यालय के कार्य में किसी तरह से व्यवधान डालने वालों की खैर नहीं होगी,उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।इसी कड़ी में संवाददाता को पता चला है कि जिला अधिकारी,तरनणजोत सिंह ने जिला निबंधन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान एक बिचोलिया को हिरासत में लेकर नगर थाना भेज दिया गया। हिरासत में लिए गए बिचौलिया,स्थानीय बेतिया शहर के वार्ड नंबर12 के निवासी,ओज़ैरआलम के रूप में की गई है।डीएम ने सेवाप्रदाताओं को चेताया किअगर उनकेआसपास किसी तरह के बाहरी लोगों को पाया जाता है तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।इसके साथ ही निबंधन कार्यालय परिसर में पाए जाने वाले दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा,उन्होंने आगे संवाददाता को बताया कि पिछली बार भी मैं ने निरीक्षण किया था,तो यह निर्देश दिया था कि कोई भी गैरअधिकृत व्यक्ति परिसर में नजर नहीं आए।
Comments
Post a Comment