राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, उमड़ा जनसैलाब।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष को नमः आँखों से दी गई बिदाई
धनंजय कुमार शर्मा 
सिकन्दरपुर, बलिया।उत्तर प्रदेश। 
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में जन सैलाब उमर पड़ा। गांव की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक उमड़ी भीड़ के कारण गोसाईपुर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। जगह न मिलने लोग सड़क पर ही अपने वाहन छोड़कर पैदल ही उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। रामगोविंद चौधरी के अंतिम दर्शन के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि मतभेदों को भुलाकर पक्ष -विपक्ष के नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थे।सभी को रामगोविन्द चौधरी "अमर रहे"के नारे लगा रहे थे। गांव के पास सरयू नदी के तट पर स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
अंतिम यात्रा में सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी,बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल,सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव,पूर्व मंत्री राजधारी सिंह,पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव,सपा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर,सपा प्रवक्ता सुनील कुमार पाण्डे( कान्ह जी),भाजपा नेता छट्ठू राम सहित हजारों की संख्या में राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र रंजीत यादव ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम