बिरादरी को एकजुट करने के लिए विभिन्न मंडलों में होंगे "राइन एकता महासम्मेलन।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
ऑल इंडिया जमातुर राइन के तत्वधान में उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा स्थित गांधी पार्क टाउन हाल में मंडलीय राइन एकता महासम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग इकट्ठा हुए और अपने अधिकारों के बारे में चर्चा की।इस सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई खासतौर से बिरादरी की बेहतरीन और शिक्षा को लेकर गौरव फिक्र की गई संगठन से ज्यादा से ज्यादा बिरादरी के नौजवानों को जोड़कर उनको तरक्की की राह पर ले जाने की कोशिश भी की जा रही है कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस महा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज मुस्लिम पसंदा समाज में आता है। हमारी बिरादरी के लोग सब्जी व फल के व्यापार से जुड़े है लगातार व्यापार करके देश व प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमारी बिरादरी के उत्थान के लिए सरकार कोई कोशिश नहीं कर रही और ना ही कोई नीति बनाई जा रही है। हम अपने समाज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत हैं जिसको लेकर अपने संगठन के बयान में पले उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों में इस तरह के
राइन एकता सम्मेलन किए जा रहे हैं। आज हम लोगों ने गोंडा के। गांधी पार्क टाउन हाल में सम्मेलन करके लोगों को जागरूक किया। आगे भी इसी तरह अलग अलग मंडलों में जाकर राइन एकता सम्मेलन करेंगे, जिसके बाद लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। लगातार हम सबको समाज के लोगों का सपोर्ट मिल रहा है इस मौके पर मुख्य रूप से ऑल इंडिया जमातुर राइन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद आलम राइन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राइन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हाजी मोइन राइन मंडल अध्यक्ष मोहम्मद हारून राइन हसीन अहमद अल्ताफ हुसैन रफीक राइन उस्मान राइन राहत अली ताज मोहम्मद सहन अख्तर शहजादे नूर मोहम्मद हफीज। मिराज एवं अजीज आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment