पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के निधन से पूर्वांचल में शोक की लहर।

धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया। उत्तर प्रदेश। 
आज समाजवादी पार्टी परिवार के लिए एक बेहद दुखद और पीड़ादायक दिन है। हम सबके संघर्षों की आवाज़, आमजन के हितों के प्रबल समर्थक और हमारे बीच हमेशा याद किए जाने वाले श्रद्धेय राम गोविंद चौधरी जी के निधन की खबर ने मन को अंदर तक झकझोर दिया।
उक्त बातें सपा के तीन बार जिला सचिव, तीन बार युवजन सभा और तीन बार प्रांतीय सचिव रहे समाजसेवी सत्येन्द्र कुमार शर्मा एक बयान जारी करते हुए कहा।आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का लंबी बिमारी के बाद लखनऊ एसपीजीआई में शुक्रवार को निधन हो गया वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन से बलिया सहित पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर है।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि आज उनके जाने से ऐसा लग रहा है जैसे बलिया वासियों ने अपना एक सच्चा हितैषी और मार्गदर्शक खो दिया हो। 
उनकी यादें, उनका संघर्ष और हम सबके के प्रति उनका अपनापन हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
उनका जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं बल्कि बलिया वासियों ने अपना अभिभावक खो दिया है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम