मंदिर के गेट परअज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी,जाँच प्रारंभ।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय कालीबाग थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 में, एकअज्ञात वृद्ध महिला, जिसका उम्र 65 वर्ष बताई गई का शव हनुमान मंदिर के पास,आमना उर्दू उच्च विद्यालय के सामने देर रात मिलने से सनसनी फैल गई 
मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि यह महिला एक सप्ताह पूर्व से आती-जाती नजर आ रही थी,मगर किसी से बातचीत नहीं कर रही थी,
यह महिला कहां की थी, कैसे यहां तक पहुंच गई, फिर इसके बाद उसकी मृत्यु कैसे हो गई,शव पड़ा हुआ मिलने से इसकी पहचान नहीं हो रही है।
काली बाग थाना पुलिस को सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष,प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, मृतक के बारे में लोगों से पूछताछ की। पुलिस उक्त शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेजकर  जांच में जुट गई। काली बाग थाना के थाना अध्यक्ष पर प्रदीप कुमार ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा,इसके बादआगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम