रंगों में जीवंत हुई स्मृतियां, कैनवास पर साकार हुई सृजन की उड़ान।
हफीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
कला केवल रंगों और रेखाओं का संयोजन नहीं, बल्कि संवेदनाओं, स्मृतियों और अनुभवों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, हर्ष नगर, कानपुर में कौशल विकास समिति एवं चित्रकला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व छात्राओं द्वारा दो दिवसीय ‘चित्रकला प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया।
29 एवं 30 सितंबर 2026 को एनआरएससी हॉल में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर एक बजे हुआ। प्रदर्शनी का उद्देश्य पूर्व छात्राओं की पूर्व रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक अभिव्यक्ति को एक साझा मंच प्रदान करना रहा। विभिन्न कलात्मक विषयों, भावों और शैलियों पर आधारित चित्रों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
प्रदर्शनी में प्रकृति,अध्यात्म संस्कृति, मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध रंगों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। पूर्व छात्राओं की कलाकृतियों के माध्यम से रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व छात्रा एवं सेवानिवृत्त लेक्चरर डिपार्टमेंट किरण शुक्ला रहीं। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. राजकिशोरी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाली पूर्व छात्राओं में शहाना परवीन, प्रियंका चौहान, नेहा अवस्थी, लीना गुप्ता, प्रेरणा सिंह, डॉ. पूजा शुक्ला, कामाक्षी, निशा बाजपेयी, अनामिका कटियार, रेखा शर्मा, पूजा गौतम, पूजा वर्मा, सीमा सिंह, अनुश्रीका सिंह, शगुन वर्मा, सुप्रिया कनीजिया, साजिया नफीस, शुभी सिंह, सानिया खान, अलीशा, आश्या सिंह, वर्षा लोधी, क्षमा सेंगर एवं यशश्री निगम सहित अन्य शामिल रहीं।इस अवसर पर विभाग प्रभारी प्रो. सारिका बाला एवं कौशल विकास समिति की सदस्य स्मृति चौहान ने विशेष सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों, छात्राओं, पूर्व छात्राओं एवं कला-प्रेमियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
Comments
Post a Comment