गुजैनी पुलिस ने मारपीट के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।


हफीज अहमद खान 
कानपुर, उत्तर प्रदेश। 
थाना गुजैनी पुलिस ने मारपीट के मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को वादी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि फतेहपुर नाका के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ता रोककर वादी, उसके भाई और अन्य साथियों के साथ मारपीट की, जिसमें वादी के भाई को गंभीर चोटें आईं।मामले में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 173/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शोभित सिंह, राहुल भदौरिया, धनराज सिंह भदौरिया और जुगाराज सिंह भदौरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम