जनसुराज पार्टी के महिला प्रदेशअध्यक्ष के आगमन पर प्रेसवार्ता का हुआ आयोजन।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बानूछप्पर स्थित जनसुरज पार्टी के कार्यालय में, जनसुराज पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष के आगमन पर जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता कार्यक्रम काआयोजन किया गया। इस मौक पर जिला जनसुराज कार्यालय में महिलाओं की एक अच्छी खासीभीड़ इकट्ठा थी,जो जिला के विभिन्न प्रखंडों सेअपने महिला प्रदेशअध्यक्ष की वार्ता को सुनने के लिए आई थी।
काफी इंतजार के बाद प्रदेश के महिलाअध्यक्ष का आगमन हुआ,इनका बहुत ही गर्मजोशी से फूल माला, बुके देकर स्वागत किया गया।इन्होंने प्रेसवार्ता में महिलाओं की सभी ज्वलंत समस्याओं पर अपनी बात रखी,साथ ही महिला सशक्तिकरण पर बल दिया
महिलाओं को 33% आरक्षण पर भीअपना ध्यानआकृष्ट कराया।
प्रेसवार्ता में पत्रकारों के द्वारा पूछे गए विभिन्न महिला संबंधी समस्याओं के प्रश्नों का सरलतापूर्वक उत्तर दिया। इसके बाद उन्होंने जिला के विभिन्न प्रखंडों सेआई हुई महिलाओं को संबोधित किया,अपने संबोधन में महिलाओं को विभिन्न समस्याओं सेअवगत कराते हुए महिला के सशक्तिकरण पर बल दिया
उन्होंनेअपनी पार्टी,जन सुराज पार्टी के विकास उन्मुखकार्यक्रमों पर भी चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि आगामी त्रिस्तरीय
पंचायत चुनाव में जो महिलाएं सक्षम होंगे,और चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहेगी,उनको पार्टी चुनाव लड़ाएगी,उनको त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत के छह स्तरों में से जिन जिन स्तर पर के चुनाव लड़ना चाहेंगे,उनको चुनाव लड़ाया जाएगा,उनको मदद किया जाएगा,ताकि त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव के हर स्तर पर चुनाव लड़ने वाली महिलाओं को जीत मिल सके।उन्होंने महिलाओं से संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जनसुराज पार्टी महिलाओं के लिए हर स्तर पर उनके उत्थान,सशक्तिकरण, उनकी समस्याओं का समाधान के लिए सदा तत्पर रहेगा। उन्होंने उपस्थित तो महिलाओं के जनसमूह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आप हर प्रखंड,पंचायत स्तर तक के महिलाओं को अपनी जनसुराज पार्टी से जोड़ने की प्रक्रिया में हमेशाआगे बढ़ती रहे, महिलाओं कोअपने साथ जोड़कर रखकर उनको पार्टी के प्रति सजग रखें।
जिला स्तर से लेकर पंचायत,प्रखंड,अनुमंडल स्तर तक,जिस स्थान पर भी जनसुराज पार्टी के महिलाओं का सम्मेलन,
कार्यक्रम हो,उसमेंअधिक सेअधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
इस प्रेसवार्ता कार्यक्रम में, एक तो समय से 1 घंटे के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया,आए हुए सभी पत्रकारों को उनका उचित सम्मान नहीं दिया गया,जो पूर्व में मिला करता था,इसकी भारी कमी देखी गई,प्रेसवार्ता में पत्रकारों पर कोई खास तवज्जह नहीं दी गई, जिससेआए हुए सभी पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली।पूर्व में जनसूराज पार्टी के द्वारा ऐसा कभी नहीं किया गया था,यह खेत का विषय है।
Comments
Post a Comment