मेट्रोकार्ट के नए स्टोर का हुआ शुभारंभ।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया शर्मा रोड स्थित मोतनी पेट्रोल पंप के सामने मेट्रोकार्ट के नए स्टोर का शुभारंभ किया गया,शुभारंभ समारोह में
बेतिया की "मिस बेतिया" सुप्रिया एंकर के रूप में शामिल हुईं।इस मेट्रोकार्ट
में पुरुषों,महिलाओं और बच्चों के कपड़ों के साथ फुटवियर,एक्सेसरीज,होम नीड्स सहित कई सामान भारी मात्रा में उपलब्ध हैं। स्टोर के प्रोपराइटर,चंदन कुमार ने जिलेवासियों से स्टोर में आकर उद्घाटन के अवसर पर मिल रहे विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की। संवाददाता को इन्होंने बताया कि इस शुभारंभ केअवसर पर विभिन्न प्रकार के लाभ से ग्राहकों को लाभान्वित किया जा रहा है,जो ग्राहक इसअवसर पर सामान की खरीदारी करेंगे,उन्हें विभिन्न प्रकार के गिफ्ट से
फायदा पहुंचाया जाएगा।
इस मौके पर शहर के गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी,शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, आसपास के पड़ोसी, दुकानदार,सगेसंबंधी, इस्टमित्र,महिला,पुरुष,वकयूवक,युवतियों,बच्चे भारी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मुंह मीठा कराया गया,सभी ने इस मेट्रोकार्ट के शुभारंभ पर खुशी का इजहार किया,साथ ही यह भी कहा कि इसके शुभारंभ होने से इस क्षेत्र के लोगों को सभी सामानों की आवश्यक आपूर्ति यहां आसानी से हो जाएगी, इसके प्रतिआभार भी व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment