आरक्षण समेत जन समस्याओं को लेकर शोषित समाज दल ने शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय पर दिया एकदिवसीय धरना।


रिपोर्ट: विनोद विरोधी 
 गया, बिहार। 
आरक्षण एवं जन समस्याओं को लेकर शोषित समाज दल ने  जिले के शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया ।धरनार्थियों ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित कर उनकी जीवनी को पाठ्य पुस्तक में शामिल करने, अर्जक संघ के संस्थापक रामस्वरूप वर्मा को भारत रत्न से सम्मानित करने ,शोषितों के आरक्षण पर हमला बंद करने तथा इसे हटाने के लिए आंदोलन करना बंद करने ,जाति जनगणना शीघ्र कराने ,दसवीं तक शिक्षा अनिवार्य एवं एक समान मानववादी राष्ट्रीयकृत एवं सारी शिक्षा मुफ्त करने ,इंसानी बस्ती में बसाकर देश प्रदेश के तमाम पिछड़ा ,दलित भूमिहीनों को स्वावलंबी बनाने और स्वाभिमानी बनाने, असिंचित भूमि को सिंचित करते हुए बाढ़ सुखाड़ से निजात दिलाने समेत अन्य मांगे शामिल थी ।धरना में शामिल वक्ताओं ने शोषित समाज दल के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री टेंगर पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में देश प्रदेश की स्थिति काफी बदतर हो गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क ,बिजली, सिंचाई ,बाढ़ ,सुखाड़ और खाद बीज की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं दलित पिछड़ों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहा है ।भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है । लोकतंत्र धनतंत्र एवं मनमानी तंत्र में बदल गया है। सत्ता का बदलाव तो हो रहा है, परंतु व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है। धरना को संबोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में शोषित समाज दल के राष्ट्रीय महामंत्री राजबल्लव प्रसाद सिंह ,राज्य मंत्री रामविलास प्रसाद, मानववादी विचारक वीरेंद्र कुमार अर्जक, जिला संयोजक अशोक प्रसाद, शेरघाटी प्रखंड संयोजक डॉ ललन प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता बनारसी दास, शिक्षक प्रसिद्ध सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के नेता मुकेश प्रसाद ने की।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम