चौक पर मारपीट के दौरान एक युवक की हुई मौत, दूसरा बुरी तरह घायल।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ पंचायत के धर्मपुर चौक के पास मारपीट की घटना में एक 17 वर्षीय युवक,राजू जायसवाल के छोटे बेटे, सूरज जयसवाल की मृत्यु हो गई, जब के दूसरा घायल युवक की पहचान, शिवम पटेल के रूप में की गई है।घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की अपार भीड़ जमा हो गई।
मृतक के भाई ने गांव के ही पांच लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है,पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।पुलिस ने मृतक के शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट,जांच रिपोर्टआने के बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम