ऑनलाइन गेमिंग ठगी के आरोपित को जगदीशपुर से पश्चिम बंगाल पुलिस ने पकड़ा,रिमांड पर ले गई।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
ऑनलाइन गेमिंग,साइबर ठगी,ऑनलाइन परचेजीग से कभी करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।नित्यदिन इससे संबंधित घटनाएं सुनने,देखने को मिल रहे हैं,मगर पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर खड़ा रहता है।सभी बातों की जानकारी रहने के बाद भी इस पर कोई क्रिया प्रतिक्रिया नहीं होती है।
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस से जगदीशपुर थाना की पुलिस की सहयोग से,
ऑनलाइन गेमिंग के ठगी केआरोपित, जगदीशपुर क्षेत्र के नकटी पटेरिया के स्वर्गीय गुलाम गौस के पुत्र मुजाहिद राजा को गिरफ्तार किया।पश्चिम बंगाल की पुलिस इसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद रिमांड परअपने साथ ले गई।पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के पातीराम थाना पुलिस ने जगदीशपुर पुलिस थाना से मिलकर यह कार्रवाई की है 
जगदीशपुर थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि पश्चिम बंगाल के पातीराम थाना में साइबर क्राइम के आरोप में मुजाहिद राजा के खिलाफ मामला दर्ज था  आईओ,सब इंस्पेक्टर, असीम कुमार घोष के नेतृत्व में पहुंची पश्चिम बंगाल की पुलिस ने नकटी पेटरवा में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया,अपने साथ लेगई।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम