रक्तदान शिविर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण एवं का आयोजन।
कानपुर, उत्तर प्रदेश।
हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन (पंजी.) द्वारा अपने तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांशी गार्डन,बर्रा बाईपास, कानपुर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,दवा वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पूर्व प्रदेश सचिव विनोद कुमार प्रजापति,विशिष्ट अतिथि संजय सिंह भदौरिया ,डॉ.यू.एस.सिंह राकेश पांडे आदित्य आदित्य प्रताप सिंह,प्रेम प्रकाश दुबे शोभित प्रजापति आकाश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। फाउंडेशन की अध्यक्ष राखी गुप्ता एवं संस्थापक डॉ.ओजस्व गुप्ता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सकों, स्वास्थ्य टीम, 22 रक्तदाताओं एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में नेत्र जांच, दंत रोग जांच, नाक-कान-गला जांच, सुनने की मशीन संबंधी जांच, हड्डी रोग, कैल्शियम एवं हीमोग्लोबिन जांच, कैंसर रोग, स्त्री रोग,जनरल फिजिशियन, शुगर, बीपी एवं ECG जांच,होम्योपैथी एवं फिजियोथेरेपी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहीं। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।स्वास्थ्य शिविर में पारस हॉस्पिटल, रामा डेंटल , समर्पण फिजियोथेरेपी, डॉ. हेमंत मोहन, चंदन डायग्नोस्टिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रियाज़ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सिंह सहित चिकित्सकों , नाक कान गला विशेषज्ञ एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श, दवा वितरण एवं रक्तदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहद उपयोगी रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक मिश्रा सहित फाउंडेशन की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के दौरान हौंसलों की उड़ान फाउंडेशन की अध्यक्ष राखी गुप्ता का जन्मदिन भी बेहद सुंदर एवं आत्मीय अंदाज में मनाया गया। संस्था के संस्थापक डॉ ओजस्व गुप्ता जी और उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं फाउंडेशन के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर समाजसेवा के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
Comments
Post a Comment