अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक सेमिनार में डॉ ब्रजेश, चंद्रशेखर व अर्चना हुए सम्मानित
गया, बिहार।
जिले के भलुआचट्टी के जाने-माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुमार वर्मा, खंजाहांपुर के डॉ चंद्रशेखर वर्मा एवं डॉ अर्चना कुमारी बेहतर चिकित्सीय सेवा के लिए इंडोनेशिया के बाली में आयोजित 30 वें अंतरराष्ट्रीय होमियोपैथिक सेमिनार के दौरान सम्मानित किया गया। सेमिनार के दौरान अलग-अलग देशों के चिकित्सकों ने भाग लिया।असाध्याय बीमारी में सफलता हासिल एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर केंट होमियोपैथिक फार्मास्यूटिकल के प्रबंधक सोमनाथ देव, बिरसा इंस्टिट्यूट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ यू एस वर्मा, तथा गया के जाने-माने चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर में सम्मानित होने पर अनेको चिकित्सकों में डॉ सिद्धार्थ गौरव, डॉ संतन कुमार,डॉ सुरभि कुमारी, डॉ सोनी कुमारी,डॉ संतोष कुमार, डॉ राजेश कुमार,डॉ रौशन कुमार, डॉ एस के वर्मा,डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ अनन्त कुमार समेत युवा भारत(पतंजलि) केंद्रीय प्रभारी रामाशीष भ्राता जी समेत अनेकों शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment