किशोर को बाइक चलाना सीखना महंगा पड़ा,हुआ मौत का शिकार,सनसनी।
बेतिया, बिहार।
आजकल किशोर, किशोरियों,नाबालिक बच्चों,बच्चियों को बाइक चलाने का शौक उमड़ पड़ा है,पिता,गार्जियन लोग भी
किशोर की जिद्द परअपने बाइक को चलाने के लिए
दे देते हैं,जिसका नतीजा बहुत खराब निकलता है।
इसी कारण बस नाबालिग बच्चों की शुरू में बाइक चलाने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है,जिसे घटनाएंऔर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के डाबरिया गांव में दोपहर समय एक किशोर की बाइक चलाना सीखने की चाहत उसकी जान पर भारी पड़ गई ।
बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई,जिसे 15 वर्षीय रजनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया इसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई,डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।किशोर की मौत की खबर आग की तरह पूरे ग्रामीण क्षेत्र में फैल गई।इसकेअलावा पूरे परिवारजनों में कोहराम मच गया,परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है, ग्रामीण क्षेत्र में मातमी सन्नाटा छा गया।मृतक की पहचान,डाबरिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी, विनोद चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र,रजनीश कुमार के रूप में की गई है। संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,रजनीश अपने घर से बाइक लेकर बेरा परसौनी चौक कीओर बाइक चलाना सीख रहा था,इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकराई,हादसे में रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बादआसपास के ग्रामीण जमा हो गए,पुलिस को सूचना दी,आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलने पर नौतन थानाअध्यक्ष,प्रमोद कुमार पासवान घटनास्थल पर पहुंचे,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर, पोस्टमार्टम उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया,जांच पड़ताल में जुड़ गए।
Comments
Post a Comment