सशस्त्र सीमा बल ने जरुरतमंदों व असहायों को दिया कंबल-गमछा।

 रिपोर्ट :विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी गया के तत्वावधान में जिले के ग्राम पंचायत नावां में जरूरतमंद, गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीणों के बीच कंबल एवं मच्छरदानी का वितरण किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद ग्रामीणों को 21 कंबल एवं 14 मच्छरदानी वितरित की गईं।
29 वाहिनी के कमांडेंट कुणाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सशस्त्र सीमा बल अपने कार्यक्षेत्र में स्थानीय नागरिकों के कल्याण एवं सहायता हेतु समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत युवाओं एवं बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण, जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण, मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक सहायता प्रदान करना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सहयोग करना है।उक्त कार्यक्रम के दौरान असीम उपाध्याय,अजय कुमार वाजपेयी, राजेश मांझी मुखिया पति, बल कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम