मध्यदेशीय वैश्य महासभा ने बड़े धूमधाम से मनाया कुलगुरु शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का पूजनउत्सव।
बेल्थरारोड,बलिया, उत्तर प्रदेश।
जनपद के तहसील बेल्थरारोड में मध्यदेशीय वैश्य महासभा की स्थानीय शाखा के तहत कुल गुरु शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव हर साल की भांति इस साल भी शनिवार को बड़े ही भूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। यह समारोह या पुलिस चौकी के पीछे न्यू कॉलोनी स्थित मद्धेशिया समाज की धर्मशाला की प्रस्तावित भूमि पर आयोजित किया गया। इसमें सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। समारोह का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। तत्पश्चात बाद कुल गुरु के पूजन का मुख्य कार्यक्रम आनंद आर्य और श्री राम गुप्ता की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यजमानों ने समाज की सुख समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में आहुतियां दी।
पूजन के बाद घोड़ों, पताका, ढोल - नगाड़ों के साथ आकर्षक झांकियां और संगीत के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के समाज के लोग महिलाएं और बच्चे शामिल हुए थे।
शोभा यात्रा के दौरान मद्धेशिया समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने सुंदर और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर नगर वासियों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा में सभी लोग बाबा गणिनाथ के जयकारे लगाते चल रहे थे।
सभासद निलेश दीपू ने बताया कि बाबा गणिनाथ महाराज जी केवल हमारे समाज के नहीं बल्कि समस्त मानव समाज के लिए श्रद्धा और आस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि बाबा हमारे समाज के कुलगुरु के रूप में उनका आशीर्वाद सदैव समाज को एकता, संस्कार, सेवा और सद्भाव की प्रेरणा देते रहें,यही उनसे मेरी प्रार्थना है।
आयोजन में महासभा के अध्यक्ष चंदन गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण नारायण, सभासद निलेश दीपू, रमाकांत गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, मोहन गुप्ता, संजय गुप्ता, सहित मद्धेशिया समाज के सैकड़ों पुरुष महिलाएं शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिए।
अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment