कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद रमेश अवस्थी को सौंपा ज्ञापन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों ने यूपीआई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद रमेश अवस्थी को सौंपा। व्यापारियों ने छोटे एवं फुटकर दुकानदारों को एमडीआर के अतिरिक्त भार से राहत देने तथा यूपीआई भुगतान को शुल्क मुक्त रखने की मांग की।महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने कहा कि 15 अक्टूबर 2026 से प्रस्तावित व्यवस्था लागू करने से पहले व्यापारिक संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाए। सांसद रमेश अवस्थी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
इस दौरान रामेश्वर गुप्ता लाला, नीरज दीक्षित, महेंद्र गुप्ता, विराट गुप्ता, दीपक राज गुप्ता, केबी सिंह, गुलशन जायसवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम