रक्त का एक-एक कतरा बचाएगा किसी मासूम की ज़िंदगी, राष्ट्रसेवा ही आम आदमी पार्टी का मूल संकल्प- मुशीर सिद्दीकी
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर रविवार को प्रदेशभर में रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी कानपुर नगर के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया।
जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। अनुज शुक्ला ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
मुशीर सिद्दीकी ने कहा कि रक्त का एक-एक कतरा किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाजसेवा के कार्यों में आगे आने की अपील की।
योगेश दीक्षित ने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए युवाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वहीं आशुतोष सेंगर ने कहा कि शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं और रक्तदाताओं का आभार जताते हुए नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।शिविर में प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ योगेश दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मुकेश झा, पूर्व पार्षद समी इकबाल, ओम प्रकाश सिंह, सैयद वसीम उद्दीन, सौरभ रतन गुप्ता, सैफी किंग, ASAP अध्यक्ष शाहिद अली, कफील खान, महेंद्र श्रीवास्तव, असलम मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment