शारदा नारायण हॉस्पिटल में विश्व फिजियोथिरैपी कार्यक्रम आयोजित।

फिजियोथिरेपी से स्वस्थ उम्र को बढ़ाना हैः डॉ संजय सिंह
धनंजय कुमार शर्मा 
मऊ, उत्तर प्रदेश। 
 शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ में मंगलवार को विश्व फिजियोथिरेपी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अपनाई जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं में फिजियोथिरेपी अपना विशेष महत्व रखता है। आधुनिक चिकित्सा में फिजियोथिरेपी के माध्यम से अनेक रोगों का उपचार किया जाता है। इस वर्ष विश्व फिजियोथिरेपी की थीम स्वस्थ उम्र बढ़ना है। यह थीम स्वस्थ बढ़ने को प्रोत्साहित करता है। जोड़ों का तीव्र दर्द, गठिया, अकड़न, पुरानी सूजन आदि अनेक रोगों में फिजियोथिरेपी बहुत ही कारगार उपचार है। शारदा नारायण हास्पिटल स्थित फिजियोथिरेपी केंद्र में इसे जुड़े असाध्य रोगों को बहुत ही न्यून खर्च में उपचार उपलब्ध है। 
कार्यक्रम में फिजियोथिरेपिस्ट डॉ देवेश चौधरी ने थिरेपी चिकित्सा की विभिन्न पद्वतियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विशाल सिंह, चेस्ट फिजिशियन डॉ शमशाद अहमद ने संबंधित रोगों में फिजियोथिरेपी उपचार पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया। इस दौरान 58 मरीजों को निःशुल्क फिजियोथिरेपी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम