सीएसपी संचालक के घर में नोट गिनने वाली मशीन की सूचना पर पुलिस का छापा,फैली सनसनी।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय कालीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिलने पर देर शाम एक सीएसपी संचालक के घर पर छापेमारी की गई,यह कार्रवाई मिर्जाटोला के एक घर में हुई है।पुलिस को सूचना मिली थी कि इस घर में देर रात तक नोट गिनने वाली मशीनों से रुपए गिने जाते हैं,साथ ही कुछ संदिग्ध गतिविधियों होने की भीआशंका जताई गई थी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ,अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घर की जांच की,छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से दो नोट गिरने वाली मशीन बरामद की गई। छापेमारी के समय घर में मौजूद दो लोगों से पुलिस ने पूछा तो पता चला कि भारत भूषण नामक व्यक्ति सीएसपी संचालक है,जो ग्राहक का पैसाअपने घर में रखकर गिनती का काम करता है। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि यहां कोई गड़बड़ी या अन्य संदिग्ध गतिविधियां थी या नहीं?
छापेमारी टीम का नेतृत्व सदर एसडीपीओ,अजीत कुमार,नगर थानाअध्यक्ष विनय कुमार के साथ, कालीबाग थानाअध्यक्ष, प्रदीप कुमार,पुलिस की क्विक एक्शन टीम के साथ जवान उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम