बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से खंभे में उतरा करंट, एक गाय की मौत, दूसरी घायल।


*आरोप: विभागीय अनदेखी के चलते फैला करंट, नियमित जांच न करने से मंडरा रहा खतरा। 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
​गोरखनाथ थाना क्षेत्र के चक्सा हुसैन, मिर्जापुर (पचपेड़वा) स्थित कादरिया मस्जिद के पास बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आने से उसकी चपेट में आकर एक गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।
​भगाने पर हटी दूसरी गाय, स्थिति गंभीर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के वक्त मस्जिद के पास लगे बिजली के पोल से जैसे ही पहली गाय सती, वह तेज झटके के साथ वहीं गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच दूसरी गाय भी पोल के संपर्क में आने लगी, जिसे देखकर आसपास मौजूद स्थानीय निवासियों ने तुरंत दौड़कर और हांक लगाकर उसे वहां से दूर भगाया। हालांकि, झटके के कारण दूसरी गाय की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है और उसका स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा है।
​जांच करने नहीं, सिर्फ वसूली करने आते हैं कर्मचारी
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित निवासियों का आरोप है, कि कादरिया मस्जिद के आसपास के इलाके में लंबे समय से बिजली के खंभों और तारों की स्थिति जर्जर है, लेकिन विभाग कभी भी सुरक्षा जांच या मरम्मत के लिए कदम नहीं उठाता।
​स्थानीय नागरिकों का कहना है, बिजली विभाग की टीम इलाके में कभी तारों या खंभों की जांच करने नहीं आती। कर्मचारी केवल बिल देने और वसूली करने ही आते हैं। अगर समय रहते पोल में करंट उतरने की समस्या को ठीक नहीं किया गया, तो कभी भी किसी इंसान या बच्चे के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।
​सख्त कार्रवाई और जांच की मांग
क्षेत्रीय लोगों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरे क्षेत्र के बिजली के खंभों की अविलंब जांच कराकर करंट सुरक्षा जांच (अर्थिंग व इंसुलेशन चेक) कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम