अवैध ठोकरों से मोहनपुर- बोधगया मार्ग बना जानलेवा।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी
 गया, बिहार। 
गांव गिरांव के लोगों के सुरक्षा के लिहाज से बने जिले के मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय से अंतरराष्ट्रीय स्थल बोधगया जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने अवैध ठोकरों से आम राहगीरों के लिए इन दोनों मुसीबत बना है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग, अधिकारीगण व शिक्षकों काआवागमन छोटे बड़े वाहनों के द्वारा होता है और आम नागरिकों समेत अन्य अधिकारियों को इस सड़क में बने ठोकरो से रूबरू होना पड़ता है। करीब 15 किलोमीटर की लंबी सड़क पर दर्जनों से भी ज्यादा अवैध ठोकरें बनी है, जो आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है‌। कारण है कि इस सड़क पर बने अवैध ठोकरें इतनी बड़ी-बड़ी बनी है कि तेज गति से आ रहे वाहनों को अचानक सामने आ जाने पर भयावह दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं। विडंबना है कि इस मार्ग पर बड़े-बड़े अवैध ठोकरो से निजात पाने के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रहे हैं और ना हीं इस ओर किसी पदाधिकारी का ध्यान है। इस संबंध में जाने-माने समाज सेवी छेदी मंडल ने वरीय अधिकारियों से अवैध रूप से बने ठोकरो को हटाने की गुहार लगाई है। ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। साथ ही गैर कानूनी रूप से इस तरह के काम करने वालों को दंडित करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम