व्यापार बंधु बैठक में नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर का स्वागत।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
व्यापार बंधु की बैठक के दौरान कानपुर महानगर के नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कानपुर यूथ क्लब के अध्यक्ष आमिर सिद्दीकी एवं महामंत्री विक्रम पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने नवागत जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए शहर के व्यापारिक हितों और समस्याओं के समाधान में सहयोग की अपेक्षा जताई।
Comments
Post a Comment