सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर, उत्तर प्रदेश।
आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय हर्ष नगर कानपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत की संकल्पना अथवा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  नीलिमा कटियार और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 अर्चना सक्सेना द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 
भाषण प्रतियोगिता के प्रारंभ से पूर्व प्रतिभागियों को प्रतियोगिजा से संबंधित नियम एवं दिशा-निर्देश बताए गए। प्रतियोगिता में कुल २७ छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्क्रीनिंग किए हुए प्रतिभागियों ने दुबारा NRSC हॉल में मुख्य अतिथि के समक्ष विकसित भारत की संकल्पना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।प्रथम स्थान नम्रता सिंह द्वितीय स्थानः अविका मौर्या तृतीय स्थान इकरा बानो अनुष्का सिंह सांत्वना- सोनिका वर्मा ,आचल सिंह मुख्य अतिथि माननीय नीलिमा कटियार जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा अपने विचारों के माध्यम से छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। और साथ ही विकसित भारत की परिकल्पना पर चर्चा की।
कार्यक्रम का समापन प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम प्रभारी पो ममता गंगवार नोडल अधिकारी प्रो. सारिका बाला मंच संचालनः सुश्री सुप्रिया पाण्डेय निर्णायक मंडल प्रो0 संगीता अवस्थी एवं प्रो0 अंजिता सिंह सहयोगी डॉ0 दीप्ति एवं डॉ0 ममता पासवान के सहयोग से हुआ। साथ ही प्रो0 जबाकुसुम सिंह प्रो0 ममता शुक्ला प्रो0 राजकिशोरी सिंह डॉ0 अंजना सोनकर और स्मृति सिंह का विशेष सहयोग रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम