आंगनबाड़ी के नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति वितरण, सुपोषण योद्धाओं को मिला प्रशस्ति पत्र।
बलिया।उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग की लाभार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसके उपरांत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न लाभार्थियों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया। गया। इस दौरान राजकीय बालगृह बालिका में आवासित मेघावी बालिकाओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धिओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
राजकीय बाल गृह बालिका की इशरत, अंशु पासवान, शिल्पी, पूजा, अमृता, अंकिता, स्वीटी शाह, मनीषा,अनुप्रिया, पुतुल एवं संजना को मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने शाल, प्रशस्ति पत्र, बैग, पुस्तक एवं मेंडल प्रदान कर सम्मानित किया। वही बालिकाओं की देख भाल एवं मार्गदर्शन के लिए अधीक्षिका अमिता जैन को अंगवशस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कहा गया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सफल बनाना है। बालगृह की बालिकाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया यह सम्मान उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समारोह के दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बलिया सफ़र, हनुमानगंज एवं बेलहरी ब्लॉक की 10- 10 नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर सहायिकाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही सुपोषण योद्धा प्रशस्ति पत्र भी विकसित किए गए। बलिया नगर के 17, दुबहड़ के 10, सोहाव के 21 तथा गढ़वार ब्लॉक के 20 सुपोषण योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनमोहन लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं, पोषण, बालिका शिक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़े विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के. एम. पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉक्टर अमरेंद्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देव मुनि मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह सहित सभी बाल विकास प्रयोजना अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment