रामगोविन्द चौधरी के निधन पर विद्यालय में शोकसभा का आयोजन,दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया। उत्तर प्रदेश 
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविन्द चौधरी जी के निधन पर ,राम झलक चौबे पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंडवा, में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    शोकसभा में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्व. रामगोविन्द चौधरी जी के व्यक्तित्व,संघर्षशील जीवन तथा समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन समाज और हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।
    इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक एवं स्व. रामगोविन्द चौधरी जी के परम सहयोगी सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि, “रामगोविन्द चौधरी जी का जीवन सादगी, संघर्ष, सामाजिक सरोकार और समाजवादी मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है।”
    शोकसभा के अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर रविशंकर गुप्ता,शशिकांत पाण्डेय, वीरेंद्र वर्मा आदि ने  शोक व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम