प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन।
शिक्षक ही करते हैं समाज का मार्गदर्शन :कुलपति
गया(बिहार)।
जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के तत्वाधान में निजी स्कूलों के शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसमें जिले के बाराचट्टी एवं डोभी के 10 निजी विद्यालयों ने हिस्सा लिया। समारोह का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा राष्ट्रगान के प्रस्तुति से किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए मगध विश्वविद्यालय बोधगया के कुलपति दिलीप कुमार केसरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही देश व समाज के निर्माता है, उनके मार्गदर्शन से ही बच्चों का भविष्य बेहतर बन सकता है ।उन्होंने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी शिक्षकों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। सोशल मीडिया के दौर में आज बच्चे भी आगे हैं। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को उन्होंने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में जिला पूर्व शिक्षा पदाधिकारी सह डायरेक्ट संत मलिक बी एड कॉलेज डोभीके एस चौधरी, पूर्व प्रधानाध्यापक नारायण प्रसाद यादव, रामवृक्ष प्रसाद यादव ,शशिकांत, बबलू ,सौरभ कुमार, अर्जुन केसरी, कहकशां परवीन, अभिषेक केसरी ,किशोर कुमार आदि शामिल थे ।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य- संगीत की भी प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन अविनाश कुमार ने किया।
Comments
Post a Comment