सिकंदरा विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर रविंद्र कुमार पाल फौजी का भव्य स्वागत।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा रविंद्र कुमार पाल ‘फौजी’ को 207 सिकंदरा विधानसभा, कानपुर देहात का प्रभारी बनाए जाने पर एचपी शिक्षा निकेतन, गुजैनी, रतनलाल नगर में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।अखिल भारतीय पाल महासभा और पूर्व सैनिकों की टीम ने रविंद्र कुमार पाल फौजी का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान पाल समाज के लोगों ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
रविंद्र कुमार पाल फौजी ने कहा कि वह समाज के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
Comments
Post a Comment