उभांव थाना पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार।
बेल्थरारोड, बलिया।उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में उभांव थाना पुलिस टीम ने गैर जमानती के वारंट के क्रम में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज शनिवार 26 9.2026 को थाना उभांव उप निरीक्षक रामजन्म सोनकर और कांस्टेबल विक्की यादव ने माननीय न्यायालय ग्राम न्यायालय बेल्थरारोड जनपद बलिया द्वारा जारी गैर जमानती वारंट एनoबीo डब्लू मुकदमा नंबर 5919/12 मुoअoसo 142/96 धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारंटी पप्पू उर्फ अविनाश पुत्र मुख्तार शुक्ला निवासी पटनारी थाना उभांव बलिया के घर दविश देते हुए अभियुक्त के घर से गिरफ्तारी का कारण व वारंट से अवगत कराते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय ग्राम न्यायालय बेल्थरारोड जनपद बलिया भेज दिया गया।
Comments
Post a Comment