पशुहारी गाँव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में कॉलेज प्रबंधक गंभीर रूप से घायल।
सिर में लगी गम्भीर चोट से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर
बिल्थरारोड,बलिया।उत्तर प्रदेश।
उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। घटना में अच्छेलाल यादव उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय चंद्रदेव यादव, प्रबंधक मां लछिया देवी मूरत यादव इंटर कॉलेज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया। जहां सर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
परिजनों के मुताबिक सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
बताया गया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे स्वर्गीय चंद्रदेव यादव के बेटे अच्छे लाल यादव का पाटीदारों से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मुसर, पंजा और अन्य सामान से उन पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर चोट लगने के बाद वह जमीन पर गिर गए।
मारपीट की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग घायल अच्छेलाल को सीएचसी सीयर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी हालत चिंताजनक बताई। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद जमीन से जुड़ा पुराना मामला है। मारपीट के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है। पुलिस घटना के संबंध में उपलब्ध तथ्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्यवाही में लगी हुई है।
Comments
Post a Comment