बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में लगी भीषण आग,जाँच प्रक्रिया शुरू।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय बेतिया नगर थाना से सटे हुए,100 वर्ष पुराना लिबर्टी सिनेमा में अचानक रात को भीषण आग लग गई,आग की लपटें पूरे भवन को लपेट ली,इलाके मेंअफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें,धुआं दूर तक दिखाई देने लगी। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई वर्षों से सिनेमा हॉल बंद पड़ा है, इसके परिसर में नित्यदिन नशेड़ियों,जुआड़ियों, शराब पीने वालों,लॉटरी-जुआ खेलने वालों का जमावड़ा रहता है,मगर दीवार के बगल में सटे हुए नगर थाना प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है,दिन भर में सैकड़ो बार पुलिस की गाड़ी दौड़ती रहती है,नजर आता रहता है,मगर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि  इस संबंध में कई बार नगर थाने में लिखित शिकायत भी दी गई,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,कार्रवाई नहीं होने का मुख्य कारण मिलीभगत बताई गई है, 
इन्हीं कारणों से नगर पुलिस प्रशासन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है, फिलहालआग लगने के कारणों,नुकसान का आधिकारिक रूप से पता नहीं चल सका। पुलिस के साथ साथअग्निशमन विभाग के जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस लिबर्टी सिनेमा,इसके परिसर में कैसेआग लग गई।यह जांच का विषय बनता है,मगर स्थानीय लोगों ने इस संबंध में, संवाददाता को बताया कि यहां प्रतिदिन 24 घंटा जुवाड़ी,नशेड़ी,चिलम, गांजा,शराब सिगरेट पीने वालों की भीड़ लगी रहती है,इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि चिलम,गांजा,सिगरेट पीने वालों के द्वारा ही आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम