आरक्षण में उपवर्गीकरण और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराने की मांग।
हफीज अहमद खान
कानपुर, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्र उदय पार्टी का आठवां स्थापना दिवस 2 अक्टूबर को किदवईनगर स्थित डॉ. चिरंजीलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे पाल ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में सामाजिक न्याय, आरक्षण में उपवर्गीकरण, अति पिछड़ा वर्ग के अधिकार, किसानों, पशुपालकों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।पार्टी की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार के 27 प्रतिशत आरक्षण के उपवर्गीकरण के लिए गठित रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करना, उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करना तथा कर्पूरी ठाकुर आरक्षण फार्मूला लागू करना शामिल है। पार्टी ने क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने की भी मांग रखी है।इसके अलावा किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए किसान आयोग के गठन, पशुपालकों की समस्याओं के समाधान, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर रोक तथा निजीकरण और सरकारी संपत्तियों की बिक्री रोकने की मांग भी उठाई गई है। भारी वाहन चालकों के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर की मांग भी पार्टी के एजेंडे में शामिल है।कार्यक्रम में डा.अखिलेश पाल, डा.रामबाबू पाल, रीता एलबी पाल,के.के.पाल,ओमकार सिंह, गुलाब चंद्र वर्मा,नंदलाल पालपुर, केशराम पाल एडवोकेट समेत कई लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों में सुरेश चंद्र फूलचंद्र पाल (जिलाध्यक्ष), फौजी सुरेश पाल (जिला महासचिव), अंकित पाल (जिलाध्यक्ष युवा संगठन), कंशाराम पाल (जिला कोषाध्यक्ष), शिवनारायण पाल, एडवोकेट संजय कुमार पाल, प्रकाश पाल, श्रीराम पाल, रामनरेश पाल, रमेश पाल और विनोद कुमार पाल समेत पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। दो अक्टूबर कों होने वाले कार्यक्रम की तैयारी बैठकर चेम्बर नंबर 100 कोर्ट कम्पाउंड कानपुर में हुई जिसमें प्रमुख रूप से सियाराम पाल एडवोकेट, दिनेश पाल एडवोकेट,विजय कुशवाहा,कमल पाल,दीपू पाल, राघुवेंद्र पाल,महेन्द्र पाल,जिमी पाल, तेजबहादुर पाल, वासुदेव पाल, इंद्र पाल,विशाल पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!
Comments
Post a Comment