आजाद समाज पार्टी ने मनाया पूना पैक्ट धिक्कार दिवस, दिया ज्ञापन - जगजीत शंखवार

हफीज अहमद खान 
कानपुर, उत्तर प्रदेश। 
 आजाद समाज पार्टी कांशीराम कानपुर देहात के जिला मुख्यालय पर जगजीत शंखवार जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में एक विशाल पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति महोदया को जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से आरक्षण के समर्थन में  ज्ञापन सौंपा और उन्होंने कहा कि वर्तमान के हालात में कोई पार्टी इस सरकार का विरोध नहीं कर पा रही है केवल भाई चंद्रशेखर आजाद  संसद से लेकर सड़क तक इस सरकार से लड़ते दिख रहे हैं और उनके नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी तथा भीम आर्मी के कार्यकर्ता समाज में जाकर इस सरकार से पीड़ित लोगों के आंसू पोंछने का काम कर रहे तथा उनको न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं, इसलिए उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनना तय है। रसूलाबाद विधानसभा में पार्टी को मजबूत कर रहीं  बबली गौतम ने कहा कि आज ही के दिन पूना की यरवदा जेल में बहुजनों को हक अधिकार न मिलें इसके लिए गांधी जी आमरण अनशन पर बैठे थे और बाबा साहेब डा अम्बेडकर जी से छल पूर्वक पूना पैक्ट पर हस्ताक्षर कराकर दलितों से डबल वोट का अधिकार छीनकर बहुजन महापुरुषों का आंदोलन कमजोर किया गया बाबासाहेब ने अंग्रेजों से लड़-झगड़कर जो कम्नुअल अवार्ड में हक अधिकार हासिल किये थे गांधी जी ने पूना पैक्ट के माध्यम से उन अधिकारों में मुख्य अधिकार डबल वोट वाला समाप्त करवा दिया इसी दिन से बाबासाहेब इस पूना पैक्ट का धिक्कार करते रहे उसी धिक्कार दिवस पर आज आजाद समाज पार्टी ललकार रही है कि अगर आरक्षण समाप्त करने का किसी ने सोचा भी तो भारत में भीषण आंदोलन होगा । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में बबलू यादव जोन प्रभारी भाईचारा,पदमेन्द्र गौतम मंडल संयोजक,जावेद वारसी मंडल प्रभारी राहुल यादव जिलाध्यक्ष भीम आर्मी,आर्यन गौतम जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, सतीश गौतम विधानसभा अध्यक्ष रसूलाबाद, रनिया विनोद कुमार जिला उपाध्याय, अंकित गौतम मीडिया प्रभारी,सोनू गौतम सेक्टर अध्यक्ष,रोहित गौतम सेक्टर अध्यक्ष,पंकज गौतम सहित कानपुर देहात की सिकंदरा,भोगनीपुर, रनिया, रसूलाबाद विधानसभा से हजारों लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की सफलता पर बबली गौतम ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम