अर्जक संघ सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत करेगी।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी
 गया, बिहार। 
संविधान और विज्ञान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ जिले के विभिन्न प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन के विस्तार करने का काम करेगी। उक्त निर्णय जिले के शेरघाटी प्रखंड के नई बाजार स्थित एक निजी आवास पर संघ के जिलाध्यक्ष प्रहलाद राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में आए संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो रामकृष्ण प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मानववादी साहित्य के अध्ययन व प्रशिक्षण पर जोर दिया जाय, ताकि अर्जक कार्यकर्ताओं में कार्यक्षमता का विकास हो।उन्होंने मानववादी संस्कृति अपनाने पर बल देते हुए कहा कि अर्जक कार्यकर्ता आचार, विचार ,संस्कार व त्यौहार को संगोष्ठी के रूप में मनाए। बैठक में अन्य लोगों में जिलामंत्री विनोद विरोधी, राम भजन मानव, भिखारी अर्जक, संजय मंडल, राजनाथ यादव, शिक्षक नरेश कुमार, परमेश्वर अर्जक ,शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर अनेक लोगों ने अर्जक संघ की सदस्यता भी ग्रहण किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम