महिला का बाइक पर दवा लेने जाना महंगा पड़ा, सड़क हादसे में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक से दुर्घटना होना आम बात बन गई है,वाहन से दुर्घटना होना नित्यदिन की दिनचर्या बन गई है।
इस पर नियंत्रण करना असंभव जैसा लग रहा है,
वाहन चालक भी तेज रफ्तार से वाहन चलाना अपनी प्रतिष्ठा समझ रहे हैं ।इसके अलावा वाहन चालक शराब और मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन चलाने में नियंत्रण को दे रहे हैं जिससे रोजाना घटनाएं दुर्घटनाएं हो रही है। जिला परिवहन विभाग मूकदर्शक बन रहता है।
पुलिस वाहन जांच अभियान भी केवल चालान काटने में व्यस्त रहता है, परिवहन से संबंधित नियमों की जानकारी भी नहीं देता है,जिसके चलते वाहन चालकों के द्वारा घटनाएं होती रहती हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि लौरिया थाना क्षेत्र में परसा मठिया के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।मृतिका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के बासोपाटी बाकुचिया निवासी,तफज्जुल खान की पत्नी,मोबिना खातून के रूप में की गई है। संवाददाता को पता चला है कि मोबिना खातून अपने बेटे एंबुलेंस आलम के साथ मोटरसाइकिल से लोरिया दवा लेने जा रही थी इसी दौरान प्रसाद मठिया के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया इसके बाद एंबुलेंस ने अपनी मां को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर बैठा दिया, बाइक लेकर पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर गया, पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर झाबुआ अपनी मां के पास पहुंचा तो देखा की मां सड़क के किनारे गंभीर हालत में पड़ी हुई है। प्रत्यक्ष दर्शनों ने बेटे को बचाया के किसी अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठी मदीना खातून को जोरदार टक्कर मार दी,हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा होंगे मां की मौत से एबुलेसआलम का रो रो का बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने के बाद लोरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची,मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि पुलिस ने अशोक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।पुलिसअज्ञात वाहन की पहचान कारणों की जांच कर रही है।स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद तेज रफ्तार,अनियंत्रित होकर वाहन चालकों पर लगाम लगाने के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है ।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम