जयपुर की डिप्टी मेयर सरोज कंवर का किया सम्मान।
जयपुर, राजस्थान।
नगर निगम जयपुर की डिप्टी मेयर सरोज कंवर के उपमहापौर बनने पर उनके स्वागत-सत्कार का दौर जारी है। इसी कड़ी में डीजे एचआरएफ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्पणा शर्मा एवं सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. ओपी टांक के सानिध्य में एक प्रतिनिधिमंडल डिप्टी मेयर सरोज कंवर से मिला तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत-सत्कार किया। इसी के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। डॉ. अर्पणा शर्मा ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। वहीं डॉ. ओपी टांक एवं सर्व समाज विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। पायल ने भी दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। वहीं मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह सोडाला का भी प्रतिनिधिमंल ने सम्मान किया।
उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि डिप्टी मेयर सरोज कंवर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए शहर के विकास तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करेंगी। इस दौरान सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Comments
Post a Comment