पुलिस अधीक्षक ने थाना उभांव पर बने नवनिर्मित पुलिस बैरक का फीता काटकर किया उद्घाटन।

धनंजय कुमार शर्मा 
बिल्थरारोड,बलिया, उत्तर प्रदेश 
  पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा थाना उभांव पर नवनिर्मित आरक्षी बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। थाना उभांव के भवन, परिसर में बने बैरकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना उभांव पर मौजूद सभी अधिकारी/कर्मचारीयों को अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय समितियों के संपर्क में रहकर आपसी विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण करेंगे। बीट अधिकारी प्रतिदिन अपने आवंटित ग्रामों/वार्डों में भ्रमण करेंगे और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए रात्रि गश्त व नागरिक चौपालों का आयोजन करेंगे। इस संबंध में महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मीयों व आमलोगों को जागरुक करने हेतु संबंधित अधि0/कर्म0 को निर्देशित किया गया । 
इसी क्रम में महोदय द्वारा थाना स्थानीय के समस्त ग्राम प्रहरी को उपहार उनके कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तथा थाना क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ भी मीटिंग कर क्षेत्र की समस्याओं व अन्य विषयों पर वार्ता कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया  दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसड़ा  रजनीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश कुमार पाठक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम