एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के मामले को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी पहुंचे पसुहारी गांव।

धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया। उत्तर प्रदेश 
पिछले दिनों बलिया जनपद के पशुहारी गांव की राजभर बस्ती में चार दिन के भीतर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से आज भी गांव में दहशत का माहौल है। परिवार के मुखिया शिवचंद राजभर का आज भी गोरखपुर के एम्स (AIMS) में इलाज चल रहा है जहां अब शिवचंद की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और कुछ चिकित्सकीय जांचों का इंतजार है। 
इसी क्रम में आज वृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया अभय नारायण राय ने संचारी रोग विशेषज्ञ अभिषेक मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह और डा. राकेश पांडे के साथ पशुहारी गांव पहुंचकर पिछले दिनों हुई तीन मौतों से प्रभावित परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल जाना और मेडिकल टीम सहित ग्रामवासियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पशुहारी गांव की राजभर बस्ती में 160 घरों के सदस्यों की जांच हेतु दो-दो लोगों की चार टीम बनाकर सर्वे व चिकित्सकीय जांच की गई जिसमें राशन, खासकर खाने वाले तेल को लेकर पूछताछ की गई। सीएमओ डा. राय के साथ आई टीम ने परिवार द्वारा प्रयोग किए गए खाद्य तेल का नमूना भी अपने साथ ले गई। गांव में प्रत्येक परिवार के सदस्यों के पांव में सूजन, बुखार, खांसी, डेंगू, मलेरिया, टायफाइड और एनीमिया की जांच की गई।
सीएमओ बलिया के जाने के सीएचसी अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह जांच में सहयोग के लिए देर तक जमे रहे।
इस अवसर पर फार्मासिस्ट अनिल कुमार सिंह, एचएस श्रीप्रकाश, एनएमए वीरेंद्र कुमार, बीएसडब्ल्यू उमेश कुमार, एचएस ज्योति कुमार, बीएसडब्ल्यू विष्णु प्रकाश दुबे, बीएसडब्ल्यू सुमित कुमार, फार्मासिस्ट रत्नेश कुमार, एलटी चंदन कुमार, एएनएम रानी कुमारी, आशा रूबी, आशा आरती, आशा प्रमिला, आशा संजू, आशा मालती, ग्राम प्रधान प्रभा शंकर राजभर  सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम