आयुष चिकित्सकों की जिला कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला के सभी आयुष चिकित्सकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक एक निजी होटल के सभागार मेंआयोजन किया गया,जिसमें,डॉ.अफरोज आलम के क्लीनिक पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई, चिकित्सकों ने बिना नोटिस कार्रवाई किए जाने पर नाराजगी जताई। संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुमित कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन,सिविल सर्जन,जिलाधिकारी से मिलकरअपनी विभिन्न ज्वलंत समस्या को रखेगा। जिला सचिव डॉ.मोहम्मद शाहनवाज ने चिकित्सकों से क्लीनिक से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने की अपील की,वहीं डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आयुष चिकित्सक आंदोलन कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम