पेंशनर्स का धरना समाप्त, स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ने कराया निःशुल्क परीक्षण।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग में शामिल किए जाने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 सितंबर से चल रहा धरना बुधवार को प्रातः 11 बजे समाप्त हुआ। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजे जाने की बात कही।धरना स्थल, ओराकछार नारामऊ जीटी रोड स्थित एसोसिएशन कार्यालय पर अमेरा हॉस्पिटल, गीतानगर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पेंशनर्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक जांच के बाद उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शिविर में सैकड़ों पेंशनर्स ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।इस दौरान वीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित पेंशनर्स को नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया। वहीं एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा का जन्मदिन भी पेंशनर्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में बी.एल.गुलाबिया,दीन यादव,हरिशंकर सिंह,राजेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र कुमार मधुर,सुनील सुमन,बेचे लाल कुशवाहा, सरदार इन्द्रजीत सिंह गिल,वी.एन.पाल,रमाकांत वर्मा, दुर्गा प्रसाद अनुरागी,राकेश कुमार तिवारी, वीरेन्द्र सिंह,संतोष त्रिपाठी,विमला मिश्रा, शाहनाज खान सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment