सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व की उठाई मांग।

हफीज अहमद खान 
कानपुर, उत्तर प्रदेश। 
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी की ओर से 24 सितंबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ‘संपूर्ण भागीदारी आंदोलन’ आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा विश्वकर्माने की। इसी क्रम में कानपुर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों की उचित भागीदारी से जुड़ी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आंदोलन की जानकारी पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।ज्ञापन में SC, ST, OBC, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग की गई।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा विश्वकर्मा ने  कहा कि आरक्षण को केवल आर्थिक आधार तक सीमित न रखकर सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन तथा अपर्याप्त प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए ।ज्ञापन में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण में कोटा, स्थानीय निकायों में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी, आरक्षित पदों की शीघ्र भर्ती और बैकलॉग भरने समेत कई मांगें उठाई गईं।इसके अलावा ज्ञापन में जातिगत जनगणना, निजी क्षेत्र में वंचित समाज की भागीदारी, न्यायपालिका में प्रतिनिधित्व, सफाई कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर स्थायी नियुक्ति, समान काम के लिए समान वेतन, सीवर-सैप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह बंद करने तथा सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है।
पार्टी ने सीवर एवं सैप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मृत्यु होने पर परिवार को 30 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित पुनर्वास दिए जाने की मांग रखी। साथ ही अल्पसंख्यक धार्मिक स्थलों के संबंध में कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा और अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति नियमित किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।  मंडल संयोजक प्रवेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव तुलसीराम वाल्मीकि, मंडल प्रभारी गंगाराम पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल वाल्मीकि, मंडल महासचिव आदर्श यादव, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वकर्मा, जिला संयोजक श्यामू कोरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम