बीबीडी स्मार्ट बाजार से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा,गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन।
बेल्थरारोड, बलिया। उत्तर प्रदेश।
स्थानीय कस्बे में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार रात भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले प्रवीण नारायण गुप्त की अगुवाई में श्रद्धालुओं संग नगर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु "गणपति बप्पा मोरया" के जय कारे लगाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। जिसके कारण पूरे नगर में भक्ति मय माहौल बना रहा।
शोभायात्रा बीबीडी स्मार्ट बाजार से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजर रही थी।जहां जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान श्री गणेश की पूजा,अर्चना की और आरती उतारी। शोभायात्रा में युवा वर्ग के लोग डीजे की धुन पर मस्ती में झूमते हुए आगे आगे बढ़ रहे थे।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्री गणेश प्रतिभा सरयू नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन स्थल ले जाया गया,जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही गणेश उत्सव सम्पन्न हो गया।
शोभायात्रा में प्रवीण नारायण गुप्त,धनंजय वर्मा, कृष्ण कुमार उर्फ गोलू, राकेश जयसवाल, धर्मेन्द्र वर्मा, राजू, विष्णु कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, रावत, झाबर, अब्दुल लतीफ, मोहम्मद आसिफ, आशीष जायसवाल, लालचंद कुशवाहा, आदित्य जायसवाल, निसार अहमद, समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
Comments
Post a Comment