रेलवे के जी एम ने बेतिया रेलवे स्टेशन के साथ रेलवे लाइन का किया निरीक्षण।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
पूर्व मध्य रेलवे के जी एम,
डीमपी गर्ग ने बेतिया रेलवे  लाइन और रेलवे स्टेशन परिसर में बन रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की सांगोपांग निरीक्षण किया,साथ ही चल रहे प्रगति कार्य का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान रेलवे के सभी स्तर के अधिकारियों ने उन्हें स्टेशन परिसर में प्रस्तावित चल रहे कार्यों की जानकारी दी।जी एम डिम्पी गर्ग ने बेतिया रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माण अधीन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया,उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति कार्य की प्रगति और निर्धारित समय सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संवाददाता को बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहे हैं,उन्होंने आगे बताया कि स्टेशन परिसर में एक बड़ी बिल्डिंग का निर्माण प्रस्तावित है,इसके साथ ही स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का भी विस्तार किया जाना है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि इन कार्यों में कितनी प्रगति हुई है,निर्धारित योजना के अनुसार निर्माण कार्य किस गति से आगे बढ़ रहा है। जी एम ने संवाददाता को आगे बताया कि स्टेशन के विकास से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।लक्ष्य के अगले एक से डेढ़ वर्ष के भीतर प्रमुख कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेतिया रेलवे स्टेशन के परिसर के
विकास कार्य को दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए,इसके साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य होनी चाहिए,उन्होंने यह भी हिदायत दी कि समय सीमा केअंदर कार्य पूरा हो जाना चाहिए।जी एम ने निर्देश दिया के बेतिया स्टेशन का  विकास,यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्टेशन परिसर के विस्तार,नई बिल्डिंग के निर्माण के बाद यात्रियों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाजनक रेल सेवाओं के लिएआधारभूत संरचना
मिलने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम