मां मतुरनी देवी विद्यालय चंदाडीह में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया। उत्तर प्रदेश। 
सामाजिक उत्थान सोसाइटी चंदाडीह, बलिया के तत्वावधान में रविवार को मां मतुरनी देवी महाविद्यालय, चंदाडीह में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों एवं कवियों का सम्मान किया गया।
यह समारोह विलासपुर (छत्तीसगढ़) में साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की तथा सम्मानित साहित्यकारों के योगदान की सराहना की।समारोह के आयोजक डॉ. गयाशंकर प्रेमी, प्रबंधक/सचिव सामाजिक उत्थान सोसाइटी चंदाडीह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ.फतेहचंद बेचैन,डॉ. समरशंकर वर्मा मनहर, डॉ.आदित्य कुमार अंशु, डॉ. सुनील कुमार ओझा तथा गायक राज विजय यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आमंत्रित कविगण राजेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, नंद जी नंदा, बृज मोहन प्रसाद अनारी, डॉ.जितेन्द्र स्वाध्यायी, अली अहमद संगम, डॉ. सेराज अहमद, जितेन्द्र त्यागी, मन्नू दयालपुरी, अर्जुन अंजुम प्रसाद एवं नीरज कुमार ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को साहित्यिक रंग दिया।
कार्यक्रम में साहित्य, समाज और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों ने साहित्य के संरक्षण और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने आयोजन को साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम