मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हुआ जिला का दौरा।

बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों की सुनीआवाज,सहायता के साथअनुदान काआश्वासन।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जिला के विभिन्न प्रखंडों मेंआए बाढ़ का जायजा लिया,बाढ़ से पीड़ित लोगों की आवाज, समस्याओं को सुना,उनके समस्या का समाधान, सहायता,अनुदान का आश्वासन दिया।बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं को उजागर करने,सहायता सामग्री वितरण करने के मुद्दे को लेकर,भाजपा विधायक,विनय बिहारी की
मांग को देखते हुए, मुख्यमंत्री,सम्राट चौधरी का जिला का दौरा करना पड़ा।जिला के 6 प्रखंडों में तटबंध टूटने से रौद्र रूप  एवं भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का निदान, भोजन,रहने सहने,बाढ़ से पीड़ितों के जानमाल,घर मवेशी एवंअन्यआवश्यक सामग्री की वितरण,राहत सामग्री,फसल क्षति का अनुदान के मामले को गौर  से सुना,इसके पश्चात बाढ़ पीड़ितों के सहायता हेतु हर संभव उपाय करने,राहत सामग्री का समुचित तौर पर वितरण को लेकर जिला पदाधिकारी,आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागों के पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बाढ़ पीड़ितों के साथ बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों को सारे नुकसान का भरपाई करने हेतुआंकड़ा संग्रहकर इस पर तुरंत राहत सामग्री,सहायता एवं अनुदान पहुंचने की क्रिया को पीड़ितों तक पहुंचाया जाए,
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही,कोताही, बहाना,बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बाढ़आने के पश्चात बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़पीड़ितों का घर का निर्माण,क्षतिग्रस्त पुल पुलिया का निर्माण, प्रभावित सड़क का निर्माण 
स्वच्छजलआपूर्ति,भोजन,
चिकित्सा,शिक्षा का कोई व्यवस्था नहीं करती है। बाढ़ पीड़ितों को समय पर किसी चीज कीआपूर्ति नहीं की जाती है।राज्य सरकार, जिला प्रशासन,प्रखंड प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है,बाढ़पीड़ित परेशान होते रहते हैं,किसी स्तर से कोई सुनने वाला नहीं होता है।जिला मेंआए हुए बाढ़,विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ से हुई क्षति,तटबंध के टूटने,बाढ़ से हुए,जानमाल, मवेशी,फसल नुकसान का जायजा लेने हेतु मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा हुआ,उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की समय पर राहत सामग्री वितरण,भोजन,रहने सहने,  फसल नुकसान मुआवजा इत्यादि बिंदुओं पर जिला पदाधिकारी से चर्चा की।
संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पश्चिम चंपारण जिला के भ्रमण कार्यक्रम में,बैरिया, नौतन,जोगापट्टी,बगहा प्रखंड स्थित बाढ़ का जायजा लिया,बाढ़ से प्रभावित लोगों की दुख दर्द सुना,राहत शिविर का जायजा लेने के साथ साथ कटाव एवं जलस्तर का निरीक्षण भी किया।बाढ़ पीड़ितों ने जिला के सभी भाजपा सांसद,विधायक, का खुलकर विरोध किया, 
नारेबाजी की,बाढ़ पीड़ितों से मिलने नहींआए,कोई सहायता,राहत सामग्री का वितरण नहीं किया,इसके विपरित विरोधी दलों के  विधायक में,पूर्णिया जिला के सांसद,पप्पू यादव के साथ चनपटिया के कांग्रेस विधायक,अभिषेक रंजन, सिकटा के भूतपूर्व हुए विधायक,वीरेंद्र चौधरी ने जिले के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर,क्षेत्र का दौरा कर,उनके समस्याओं, दुखों को सुनकर उनको सहानुभूतिपूर्वक राहत सामग्री,फसल नुकसान का अनुदान,बाढ़ से प्रभावित  घरों को बनाने इत्यादि दिलाने हेतु सरकार से प्रति परिवार10 हजार रुपया, एक क्विंटल चावल की आपूर्ति करने की मांग की है।विपक्षी दलों के राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों के प्रतिअपना दुख प्रकट किया,साथ हीअपने स्तर से हर संभव मदद करने कीआश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम