पेपरलेस भूमि रजिस्ट्री को लेकर स्टांप वेंडरों के साथ दस्तावेजनवीसों को दिया गया सांगोपाँग प्रशिक्षण।
पेपरलेस भूमि रजिस्ट्री को लेकर स्टांप वेंडरों के साथ दस्तावेजनवीसों को दिया गया सांगोपाँग प्रशिक्षण।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों पूरे जिला में भूमि निबंधन को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो रही है, सरकार के निर्देश के आलोक में भूमि का निबंध पेपरलेस पद्धति से होगा, इसके लिए स्टांपवेंडरों, दस्तावेजनवीसों को सांगोपांग प्रशिक्षण देना अतिआवश्यक बन गया था
इसको लेकर भूमि निबंधन विभाग के आवाज निबंधन पदाधिकारी गिरीशचंद्र ने संवाददाता को बताया कि
पेपर लिस्ट भू रजिस्ट्री व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से निबंधन कार्यालय में सेवाप्रदाता के रूप में पंजीकृत स्टांप- वेंडरों और दस्तावेज नवीसों को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में पेपरलेस रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया,इसके महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई।अवर निबंधन पदाधिकारी ने आगे संवाददाता को बताया कि नई व्यवस्था में दस्तावेज नवीसों को रजिस्ट्री का स्टांपशुल्क या अन्य निर्धारित शुल्क जमा करने के लिए बैंक काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं,वह अपने वॉलेट को रिचार्ज कर ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे,इससे रजिस्ट्री प्रक्रियाआसान, सुविधाजनक होगी। प्रशिक्षण के दौरान सभी सेवाप्रदाताओं को लोगिन करने,आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने,शुल्क भुगतान समेतऑनलाइन रजिस्ट्री के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई।
Comments
Post a Comment