पत्नी को घर छोड़कर चले जाना पति को महंगा पड़ा, कियाआत्महत्या,सनसनी।
बेतिया, बिहार।
इन दिनों पति-पत्नी विवाद
घरेलू हिंसा,पति-पत्नी दोनों का किसी युवक/ युवती से प्रेमप्रसंग का चलना भी एक दूसरे के जीवन काअंतिम पड़ाव, हत्या याआत्महत्या का रूप धारण करना सामने आ रहा है।इस तरह की घटना नित्यदिन सुनने और देखने को मिल रही है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि नरकटियागंज नगर के वार्ड 25 में देर रात एक युवक ने पंखे से लटक कर अपनी आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान,राजू राम,उम्र 30 वर्ष,पिता,छोटेलाल राम के रूप में की गई है। राजू राम के पिता छोटेलाल राम ने संवाददाता को बताया कि वह किसी काम से बाहर गए थे,जब घर पर लौटे तो उन्होंने बेटे का शव पंखे से लटका देखा, उन्होंने तुरंतआसपास के लोगों की इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तभी संवाददाता कोआगे बताया कि पत्नी से विवाद के कारण,पत्नी घर को छोड़कर चली गई थी,इसी गम में वह नशे का शिकार हो गया,जिस कारण वह बहुत परेशान था,दिमागी संतुलन पर भीअसर हो रहा था,मानसिक तनाव से जूझ रहा था,अपनी पत्नी को उसके मायके से बुलाने का पुरजोर मांग कर रहा था।घटना की सूचना मिलती ही घटनास्थल पर शिकारपुर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर लटके हुए शव को ऊपर से उतरवाया।थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया। घटना की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है, उन्होंनेआगे बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट,जांच रिपोर्टआने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।
Comments
Post a Comment