सिटी आई सेंटर ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर।


138 मरीजों की हुई जांच, 46 में अपवर्तक दोष, 9 में मोतियाबिंद।
सेराज अहमद कुरैशी 
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
सिटी आई सेंटर, इस्माइलपुर के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर माही मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर, नौतन तिराहा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। सिटी आई सेंटर की स्थापना स्वर्गीय डॉ. अशफाक हुसैन साहब ने की थी।
शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जैनुल आबदीन साहब ने किया। डॉ. मोहम्मद ज़ैद एवं डॉ. श्याम ने कुल 138 मरीजों की नेत्र जांच की। इनमें 46 मरीजों में अपवर्तक दोष तथा 9 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। 9 मरीजों को BRD मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जरूरतमंद मरीजों को चश्मे रियायती दर पर उपलब्ध कराए गए।
शिविर के आयोजन में डॉ. मोहम्मद ज़ैद, डॉ. श्याम, श्री ज़की अहमद खान, श्री शादाब समानी, श्री शम्स, श्री मोहम्मद बिलाल, श्री इहतिशाम, श्री सुल्तान, श्री अमान मिर्जा एवं श्री अदील अहमद अंसारी का सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम