मीणा दिवस पर बुराइयों से बचने को बताया गुर।
गया, बिहार।
जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेराडीह में प्रभारी शिक्षिका गुड्डी कुमारी के द्वारा मीणा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध छात्र-छात्राओं के बीच आवाज उठाने की बात बताई गई। शिक्षिका गुड्डी कुमारी ने बतायी कि सामाजिक कुरीतियों में बाल विवाह रोकना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरुकता फैलाना, स्वच्छता व स्वास्थ्य की जानकारी देना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मीना मंच का मुख्य उद्देश्य है। वही मीणा की 10 बातों में लड़का लड़की एक समान, शिक्षा सबका अधिकार, कम उम्र में शादी न करने, स्वस्थ भोजन करने,हाथ धोने ,प्रत्येक दिन स्कूल जाने, स्वयं निर्णय लेने, अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, पेड़ लगाने आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान मीना मंच की मंत्री मुस्कान कुमारी को स्वागत भी किया गया।
Comments
Post a Comment